राजकीय महाविद्यालय,
गंगेश्वरी (अमरोहा)
राजकीय महाविद्यालय गंगेश्वरी (रहरा) अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है । यह गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध एक महाविद्यालय है । महाविद्यालय विभिन्न विषयों के साथ बी० ए० पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय-

वर्ष २००६-०७ में उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग अनुभाग-५ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में छात्र/छात्राओं हेतु उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु महाविद्यालय की स्थापना की गई।वर्तमान समय में महाविद्यालय में केवल स्नातक स्तर पर कला संकाय (बी० ए०) की कक्षाएं संचालित हो रही है। महाविद्यालय एक परिवार है जहाँ हर विद्यार्थी, प्रोफेसर एवं कर्मचारी की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। राष्ट्रीय सेवा योजना, इको-री स्टोरेशन क्लब, युवा महोत्सव, वाद-विवाद, निबन्ध एवं क्विज तथा क्रीडा प्रतियोगिता आदि शिक्षणेत्तर पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियों में प्रतिभागिता कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करता है।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना




With Regional Higher Education Officer, Bareilly

डॉ. संध्या रानी
College Gallery
राजकीय महाविद्यालय, गंगेश्वरी में कैद हमारे जीवंत पलों का आनंद लें। हमसे जुड़ें!




Principal’s Message
प्रिय छात्र/छात्राओं,
मैं आप सबका अपने पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से हमारे महाविद्यालय राजकीय महाविद्यालय , गंगेश्वरी (अमरोहा) में स्वागत करती हूँ। हमारे महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 2006-2007 में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग, अनुभाग-5 द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में छात्र/छात्राओं हेतु उच्च शिक्षा के प्रसार के लिए की गयी थी। वर्तमान समय मे महाविद्यालय में केवल स्नातक स्तर पर कला संकाय (बी॰ ए॰) की कक्षायें संचालित हो रही हैं। यहाँ बी॰ ए॰ में सात विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास तथा राजनीति शास्त्र के साथ अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन हम अन्य विषयों जैसे कला, मनोविज्ञान, भूगोल, संगीत आदि विषयों की मान्यता के लिये भी प्रयासरत हैं तथा साथ ही यह भी प्रयास कर रहे हैं कि निकट भविष्य में हम विज्ञान विषयों के साथ स्नातक (बी॰ एस॰ सी॰ गणित एवं बी॰ एस॰ सी॰ विज्ञान) एवं परा स्नातक कि कक्षाओं कि मान्यता भी ले सकें।
महाविद्यालय एक परिवार है जहां हर विद्यार्थी, प्रोफेसर एवं कर्मचारी की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रतिबद्ध और विशेषज्ञ शिक्षण एवं सहायक कर्मचारियों की एक टीम है जो यह सुनिश्चित करती है कि हमारे छात्र/छात्राओं का शिक्षण वातावरण सर्वोत्तम हो।
हम अपने प्रत्येक छात्र/छात्रा की अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के क्षमता में विश्वास करते हैं क्योंकि प्रत्येक छात्र/छात्रा अलग-अलग प्रतिभाओं और असीम संभावनाओं से सम्पन्न होता है। हम अपने छात्र/छात्राओं में समाज में सकारात्मक योगदान के लिए आवश्यक सीखने और समझने का जुनून पैदा करना चाहते हैं। अत: विभिन्न शिक्षणेत्तर पाठ्यक्रम सहगामी गतिविधियों यथा राष्ट्रीय सेवा योजना, इको-री-स्टोरेशन क्लब, युवा महोत्सव, वाद-विवाद, निबन्ध, क्विज, क्रीडा प्रतियोगिता, सड़क-सुरक्षा, मिशन-शक्ति आदि के द्वारा प्रतिभाग कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करता हैं।
अपने विद्यार्थी जीवन में आगे बढ़ते हुए उच्च शिक्षा हेतु आपने इस महाविद्यालय का चयन किया है, यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। यहाँ युवाशक्ति ज्ञानार्जन के साथ-साथ सद्संस्कार और मानवीय मूल्यों को ग्रहण करने का अवसर प्राप्त करती है। मैं आप सबसे अपेक्षा करती हूँ कि आप महाविद्यालय में अनुशासित रहकर अध्ययन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे व भावी राष्ट्र निर्माण कि दिशा तय करेंगे तभी हमारा महाविद्यालय भी शिक्षा जगत में यश व कीर्ति स्थापित करेगा। इन्हीं हार्दिक शुभकामनाओं के साथ मैं एक बार पुनः अपने सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार कि ओर से हमारे महाविद्यालय में आपका स्वागत व अभिनंदन करती हूँ।
डॉ. वंदना भारद्वाज
(कार्यवाहक प्राचार्य)
राजकीय महाविद्यालय, गंगेश्वरी (अमरोहा)
अपने भविष्य को सशक्त बनाएं
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए राजकीय महाविद्यालय,
गंगेश्वरी (अमरोहा) में दाखिला लें। अपनी यात्रा शुरू करने के लिए आज ही नामांकन करें!
